दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातक आज के दिन किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। महत्वपूर्ण इसलिए क्योंकि इस यात्रा में आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिलने वाली है। इससे आपका जीवन देखने का नजरिया बदल जाएगा। आप खुद को पहले से ज्यादा प्रसन्न महसूस करेंगे। इसके साथ ही यात्रा से रोजाना की बोरियत दूर होगी। शुभ रंग: नीला और भाग्य 75% होगा। लव राशिफल: यदि आप अकेले हैं तो आपका अकेलापन आज दूर होने वाला है। आज आपको कोई प्रपोज कर सकता है। यह शख्स आपका कोई दोस्त भी हो सकता है। इसलिए इस प्रस्ताव का जवाब आप काफी सोच-समझकर दें।
वित्त राशिफल: मीन राशि के लोगों को आज धन लाभ हो सकता है। यह धन लाभ आपकी उम्मीद के विपरीत होगा। दरअसल आपने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की हुई है। आज आप अपने कर्ज चुकाएंगे। इससे आप खुद को काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। व्यवसाय विस्तार के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप सोच-समझकर लें तो ही बेहतर रहेगा। टैरो राशिफल: आज खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। दोस्तों और परिवार वालों से दूर होने पर आपको दुख होगा। लेकिन ज्यादा परेशान ना हों और कुछ दिनों बाद ही आपकी मुलाकात अपनों से होगी।
स्वास्थ्य राशिफल: अच्छी सेहत के लिए आपको व्यस्त जीवनचर्या से ब्रेक लेने की जरूरत है। आप अपने लिए थोड़ा समय निकालें। अपने भविष्य को लेकर कुछ विचार करें। साथ ही आज के दिन आपको अपने खान-पान की आदत सुधारने के ऊपर भी ध्यान देना होगा। आप अपने भोजन में गेंहू और हरी सब्जियों को शामिल करें। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और बीमारियों से भी बचकर रहेंगे।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]