दैनिक राशिफल: सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में आज आपको कम सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां हो सकती हैं। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 64 % होगा। टैरो राशिफल: आज नए रिश्ते की शुरुआत होगी। धन लाभ के योग है। अनावश्यक तनाव से बचें। लेखन से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। साझेदारी में लाभ मिलेगा। धोखा मिल सकता है। गोपी चंदन की एक स्टिक केले के पेड़ पर चढ़ाएं। लव राशिफल: ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। लव लाइफ को बनाएं रखने के लिए छोटी बातें इग्नोर करनी पड़ेगी। आज पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है लेकिन बाद में सब सामान्य रहेगा।

वित्त राशिफल: यदि आपने किसी को पैसा दे रखा है तो आप उनसे पैसा वापस मांग लें। वरना ज्यादा समय के बाद आपको पैसा मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हाल में किए गए लेन-देन से आपको पछतावा हो सकता है। इसलिए लेन-देन करते समय आपको अच्छे से सोच-विचार करना चाहिए।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आप ज्यादा ऊर्जावान रहेंगे। आज आप राहत की सांस लेंगे और आज आप अच्छा भी महसूस करेंगे। आज आप प्रसन्न रहेंगे। सेहत संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। हाल ही में आई समस्या गंभीर नहीं बनेगी इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। कसरत पर ध्यान दें।