दैनिक राशिफल: तुला राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका पढ़ने-लिखने में काफी मन लगेगा। इसके साथ ही आपको कुछ नई चीजें भी सीखने को मिलेंगी। इससे आपके आत्मविश्वास में काफी मजबूती आएगी। यदि आज आप किसी परीक्षा में बैठते हैं तो आपके सफल होने के संकेत हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 85% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में आई खटास को मिटाना होगा। इसके लिए आप अपनी ओर से ही पहल करें। इस दौरान यह जरूरी है कि बीती बातों को भूला दिया जाए और नए सिरे से रिश्ते की शुरुआत की जाए।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। इस कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है। ऐसे संकेत हैं कि इसमें आपको लाभ मिलने वाला है। आप चाहें तो इसमें किसी जानकार की सलाह ले सकते हैं। आपको नया व्यवसाय शुरू करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। टैरो राशिफल: आज आपको अपने माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप उनके समक्ष अपने दिल की बातें साझा कर सकते हैं। इस दौरान उनसे मिलने वाली सलाह को आपको ध्यान से सुनना चाहिए। ये सलाह आपके काफी काम आ सकती है।

स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित हैं। लेकिन महज चिंतित होने भर से कुछ नहीं होने वाला है, बल्कि आपको जिम जाने की शुरुआत करनी होगी। इससे आपका बढ़ता मोटापा नियंत्रित रहेगा और आप काफी स्वस्थ्य महसूस करेंगे। इसके साथ ही अपने खान-पान पर भी नियंत्रण रखें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]