दैनिक राशिफल: तुला राशि के जातकों को आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। ऐसा ना करने पर आप अपने रिश्ते खराब कर सकते हैं। यदि आपको किसी की बात बुरी लगे तो उसे नजरअंदाज करने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको दूसरों में कमियां निकालने की अपनी आदत को बदलना होगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 59% होगा। लव राशिफल: आज आपके पार्टनर के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। लेकिन आपको इससे बहुत घबराने की जरूरत है। यदि आप दोनों का रिश्ता तमाम प्रयास करने के बावजूद भी ठीक ना हो पा रहा हो तो उसे खत्म देना ही बेहतर हो सकता है। हालांकि आप प्रयास करें कि सब कुछ ठीक रहे।

वित्त राशिफल: वित्तीय नजरिए से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके दफ्तर में आपकी मेहनत की प्रशंसा की जाएगी। इसके कुछ दिनों बाद ही आपका प्रमोशन भी हो सकता है। इससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आप और अधिक मेहनत से काम करना चाहेंगे। टैरो राशिफल: आपको अपने माता-पिता के साथ समय बिताना चाहिए। आप उनके स्वास्थ्य और जरूरतों के बारे में बात कीजिए। आपके पेरेंट्स को आपके साथ की जरूरत है। आप उनके साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इससे उनको काफी अच्छा लगेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के उन जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है जो पिछले दिनों कमर दर्द से परेशान थे। आज आपका कमर दर्द काफी हद तक समाप्त हो सकता है। हालांकि आपको डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयां समय पर लेनी होंगी और अन्य जरूरी सावधानियां बरतनी होंगी।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]