दैनिक राशिफल: तुला राशि के जातकों को आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। ऐसा करने से आप गैर-जरूरी विवादों में पड़ने से बच सकते हैं। आपके क्रोध की वजह से आपका कोई दोस्त आपसे नाराज हो सकता है। इसलिए यदि किसी से कोई समस्या हो तो सही लहजे में अपनी बात कहिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सिल्वर और भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: विवाहित दंपति के रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ सकती है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप दोनों एक-दूसरे पर भरोसा जताएं। यदि किसी बात को लेकर दिक्कत हो तो उस पर खुलकर बात करें।
वित्त राशिफल: पिछले कुछ दिनों से आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं। इसका हल पाने के लिए आप किसी जानकार की सहायता ले सकते हैं। आपको अपना व्यवसाय नए सिरे शुरू करने की जरूरत है। आप अपनी असफलताओं से निराश ना हों। आप अपनी गलतियों से सीख लें और आगे बढ़ें। टैरो राशिफल: विदेश यात्रा के योग हैं। यह यात्रा व्यवसाय से जुड़े किसी काम को लेकर हो सकती है। इसलिए आप अपने सभी जरूरी कागजात अपने पास रखें। परिवार वालों की याद सताएगी। लेकिन जल्द ही उनसे मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य राशिफल: तुला राशि के जातक आज के दिन सिरदर्द का सामना कर सकते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने काम को बोझ ना समझें। आप अपना काम एंज्वॉय करने की कोशिश करें। कार्यस्थल की समस्याओं को घर पर लेकर ना आएं। बच्चों के साथ समय बिताएं और उनसे बातें करें।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]