दैनिक राशिफल: तुला राशि के जातको के पास लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की यात्रा करने का अवसर उपस्थित होगा। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। विदेश में रहते मित्र या स्नेही जनों के समाचार मिलेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। इस तरह से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। शुभ रंग: काला और भाग्य 55% होगा। लव राशिफल: किसी की बात से प्रभावित हो सकते हैं। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा। पार्टनर का कोई बात आपको परेशान कर सकती है।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिए शुभ है। लेकिन निवेश से पहले अपने समस्त अवसरों व विकल्पों को सही तरीके से जांच लें। थोड़े समय का निवेश व लंबे समय का लाभ, ये आपका आज का लक्ष्य होना चाहिए। इसमें आप किसी जानकार की राय भी ले सकते हैं। टैरो राशिफल: समाज में मान-सम्मान मिलेगा। काम का बोझ बढ़ेगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। आज के दिन तली हुई चीजें ना खाएं। दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य राशिफल: तुला राशि के जातकों को उनकी व्यस्तता थका सकती है। आपको स्वास्थ्य का आंनद लेने में परेशानी हो सकती है। आप काम और दूसरी चीजों में अतंर करना सीखें। पर आप आराम का महत्व और प्रियजनों को समय देने का महत्व समझने के बाद ही अच्छी तरह कार्य कर सकेंगे। हो सके तो कहीं घूमने निकल जाएं।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]