दैनिक राशिफल: तुला राशि के जातकों के मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा। पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान ही रहें। शुभ रंग: पीला और भाग्य 71% होगा। लव राशिफल: पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आज का दिन पति-पत्नी के लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। अपने से ज्यादा उम्र वाले किसी इंसान की और आप आकर्षित हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है। कुछ लोगों के विवाह के योग हैं।
वित्त राशिफल: तुला राशि वालों की आज की वित्तिय हालत बेहतर रहेगी। आपको धन लाभ होगा। इसके साथ ही आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने में भी सफल रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आपका थोड़ा धन खर्च हो सकता है। लेकिन इससे आपके परिवार में प्यार बढ़ेगा। टैरो राशिफल: आज आप घर की मरम्मत पर ध्यान देंगे। अपनी हर बात लोगों से शेयर ना करें। आज आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य राशिफल: अगर आपको बालों की समस्या है तो अब वह सुधारती नजर आएगी। आप इसका स्वागत करें और इस बदलाव का इस्तेमाल अच्छा महसूस करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने में करें। साथ ही सुबह का भोजन समय से कर लें। यदि कहीं जा रहे हों तो नाश्ता करना ना भूलें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]