दैनिक राशिफल: तुला राशि के जातकों के घर पर शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। घर के सभी सदस्य एकजुट होंगे और आपस में ढेर सारी बातें होंगी। आप उनके साथ अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि घर में किसी तरह का परिवर्तन कराना हो तो उसकी बात भी सबके सामने रख सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और आपका भाग्य 79% होगा। लव राशिफल: दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप दोनों कहीं घूमने जा सकते है। इसमें आप लोगों को बहुत मजा आने वाला है। दूसरी तरफ, सिंगल लोगों को थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। ऐसा हो सकता है कि आपका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया जाए।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों के वित्त के लिए लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है। यदि आपने शेयर बाजार में धन लगाने की योजना बनाई है तो उसे आज अंजाम दे सकते हैं। हालांकि इसमें आपको किसी जानकार से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। निवेश करने में किसी प्रकार की जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। टैरो राशिफल: आज आपको किसी अजनबी व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। यह सलाह आपके जीवन में काफी काम आने वाली है। इसलिए इसे नजरअंदाज करने की गलती ना करें। वह अनजान शख्स आपसे किसी दुकान पर मिल सकता है।

स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आज आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से काफी स्वस्थ्य महसूस करेंगे। आपका काम करने और खेलने में काफी मन लगेगा। यदि आप मोटापे के शिकार हैं तो उसे कम करने के प्रयास शुरू कर दें। आपकी लापरवाही आने वाले दिनों में आपको मुश्किल में डाल सकती है।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]