दैनिक राशिफल: तुला राशि के जातकों का आज के दिन उनके किसी दोस्त के साथ विवाद हो सकता है। आपको इससे बचने की जरूरत है। आप खुद की जुबान पर नियंत्रण रखें और सामने वाले की बेकार की बात को नजरअंदाज करें। आपका क्रोध बात को और बिगाड़ सकता है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और आपका भाग्य 65% होगा। लव राशिफल: सिंगल लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी मुलाकात किसी नए शख्स से होने वाली है। वह शख्स भी आपके प्रति आकर्षित होगा। आप दोनों का रिश्ता आगे बढ़ सकता है।

वित्त राशिफल: आज आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए आप कुछ नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि इसके लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। आप किसी के बहकावे में आकर कोई गलत काम ना करें। टैरो राशिफल: आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आप उससे मिलकर बहुत ही प्रसन्न होंगे। आप दोनों के बीच ढेर सारी बातें होंगी। आप लोग अपनी पुरानी यादों को साझा करेंगे। इससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी परेशानी दोस्तों के साथ शेयर करने की जरूरत है। इससे आपका तनाव कम होगा। ऐसा हो सकता है कि आपको रात में बुरा सपना आए। लेकिन इससे बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। आप सकारात्मक सोचें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]