दैनिक राशिफल: तुला राशि के जातकों को आज के दिन अपने परिवार वालों और दोस्तों से मदद मिलेगी। इससे आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। ऐसे में आप उनका आभार प्रकट करना ना भूलें। आज आपको परिवार और दोस्तों की महत्ता समझ में आएगी। इससे आप अपने प्रति और भी जिम्मेदार बनेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 82% होगा। लव राशिफल: आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन आप दोनों मिलकर इन परेशानियों का हल निकाल सकते हैं। आज आपको अपने पार्टनर की प्रतिभा का अंदाजा लगेगा। इससे आपका उनके प्रति प्यार और अधिक हो जाएगा।

वित्त राशिफल: आज के दिन आपको अपने वित्तिय मामलों पर विचार करने की जरूरत है। आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने होंगे। इसके लिए आपको कोई नया विचार अपनाना होगा। इसके लिए आप किसी जानकार से बात कर सकते हैं। आज आप अपने परिवार वालों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। टैरो राशिफल: आपके घर पर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे घर पर खुशियों भरा माहौल रहेगा। आप सब साथ में डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे लोग जिन्हें मधुमेह है, उन्हें आज विशेष तौर पर अपना ख्याल रखना होगा। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आप ज्यादा तला-भूना ना खाएं और पानी समय से पीते रहें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]