दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। इसलिए अनजान या कम परिचीत लोगों पर भरोसा करने से बचें। आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि दिन में थोड़ा सतर्क होना होगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 74% होगा। लव राशिफल: आज आपकी उस शख्स से मुलाकात होगी जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी। आप उससे मिलकर बहुत खुश होंगे। आपकी उसके साथ ढेर सारी बातें होंगी जिससे आप दोनों अच्छे से एक-दूसरे को समझ पाएंगे। आपको यह रिश्ता आगे बढ़ाना चाहिए।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इसके लिए जरूरी है कि आप गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी ना करें। इसके साथ ही आपको किसी को उधार देने से बचना होगा। आपके द्वारा पैसों को लेकर की गई लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। टैरो राशिफल: आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप काफी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। इसके साथ ही दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे। आप दोस्तों के साथ कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग खूब मस्ती करने वाले हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: आज अचानक से आपकी तबीयत कुछ खराब हो सकती है। लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आप डॉक्टर से संपर्क करें और उनके द्वारा बताई गई दवाओं को समय पर लें। इसके साथ ही पौष्टिक आहार लेना शुरू करें और एक्सरसाइज करना ना भूलें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]