दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज लोग आपकी ओर काफी आकर्षित होंगे। इसके साथ ही दूसरों के द्वारा आपके काम और आपकी प्रतिभा की तारीफ की जाएगी। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। हालांकि आने वाले समय में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: आज आपकी ऐसे शख्स से मुलाकात होगी, जिसे आप पहले से ही काफी पसंद करते हैं। आप इस शख्स को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। वह शख्स भी आपके प्रति रुचि दिखाएगा। ऐसे में आपका रिश्ता आगे बढ़ सकता है।

वित्त राशिफल: आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी उलछन में पड़ सकते हैं। इससे बाहर निकलने के लिए आपको किसी जानकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। आप इस बात को लेकर परेशान हो सकते हैं कि आज शेयर बाजार में निवेश किया जाए या नहीं। टैरो राशिफल: आज आप अपने किसी प्रिय दोस्त से नाराज हो सकते हैं। आपको लगेगा कि आपके दोस्त ने आपकी मदद नहीं की है। लेकिन आपको सामने वाले शख्स की मजबूरी को भी समझने का प्रयास करना चाहिए। इसलिए किसी बात को लेकर गंभीर ना हों और समय पर सब छोड़ दें।

स्वास्थ्य राशिफल: आपके द्वारा अपनी सेहत को लेकर की जा रही लापरवाही बंद कर देने की जरूरत है। आप रात में जल्दी से सो जाएं और सुबह में जल्दी जगें। इसके बाद पार्क में टहलने जाने के लिए समय जरूर निकालें। इसके साथ ही एक्सरसाइज भी करें। यदि आपने अपने बढ़ते मोटापे पर ध्यान नहीं दिया तो दिक्कत काफी बढ़ सकती है।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]