दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों को आज के दिन बहस करने से बचने की जरूरत है। ऐसे संकेत हैं कि आज आपके रिश्ते कुछ खराब हो सकते हैं। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सतर्क रहें और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको आज गैर-जरूरी बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। आप अपने काम से काम रखें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: आज आप पार्टनर से अपने दिल की बातें साझा करेंगे। इससे आपके प्यार में और गहराई आएगी और आप दोनों को एक-दूसरे का महत्व पता चलेगा। आज आप अपने पार्टनर से कुछ वादे भी कर सकते हैं।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज आर्थिक सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। आपकी यह जरूरत आपके घर वाले ही पूरा करेंगे। इससे आपको अपने परिवार का महत्व समझ में आएगा। आप अपने परिवार के प्रति और अधिक जिम्मेदार बनना चाहेंगे। आगे से आप अपने काम को और मेहनत से करना शुरू करेंगे। टैरो राशिफल: आज आपको अपने परिवार वालों के साथ समय बिताना चाहिए। आप अपने बच्चों से बातें करें। अपने बच्चों की जरूरतों को समझने का प्रयास करें। बच्चों पर गुस्सा ना करें और उनका दोस्त बनने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आप एलर्जी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आपको इससे बचकर रहने की जरूरत है। आपको ऐसी चीजों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए, जिससे आपको एलर्जी की समस्या है। इसके साथ ही बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें। और एक्सरसाइज करना ना भूलें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]