दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातक आज का दिन अकेले में बिताना पसंद करेंगे। इस दौरान आप अपने जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। आप अपनी सफलताओं को याद करके प्रसन्न होंगे। इसके साथ ही आप आज अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी तय कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में उत्साह आएगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 82% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर की याद आएगी। आप उनके साथ बिताए पलों को याद करके खुश होंगे। आपका पार्टनर कुछ जरूरी काम से शहर से बाहर गया हुआ है। ऐसे में आप उसे बहुत मिस करेंगे। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुछ दिनों बाद ही आपकी मुलाकात होगी।

वित्त राशिफल: आज आपको किसी अनजान स्रोत से धनलाभ हो सकता है। इस लाभ की आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। ऐसे में इसे पाकर आपको बहुत प्रसन्नता होगी। इस धन से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने परिवार के लिए कुछ खरीददारी कर सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। इस दौरान आप अपने जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। आप अपने परिजनों से अपना संबंध अच्छा बनाना चाहेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। आपकी यह परेशानी व्यर्थ की चिंता के चलते है। ऐसे में आपको योग करने की जरूरत है। योग से आपको मानसिक रूप से काफी सुकून प्राप्त होगा। आप अपने काम में मन लगा पाएंगे।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]