दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों को आज के दिन बहस करने से दूर रहने की जरूरत है। इससे आप बेकार में परेशान हो सकते हैं। इसलिए खुद को शांत रखने का प्रयास करें। ध्यान रहे कि आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते हैं। लोग तो कुछ ना कुछ कहेंगे ही। इसलिए दूसरों की बेकार की बातों को गंभीरता से ना लें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 75% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोग आज किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। वह शख्स आपसे किसी समारोह में मिल सकता है। इस दौरान आपको अत्यधिक उत्साहित होने से बचना होगा। आप चाहें तो प्यार से उन तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन अपने घर के लिए खरीददारी करने वाले हैं। आप घर के लिए कुछ सजावटी सामानों की खरीददारी कर सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। हालांकि इस दौरान गैर-जरूरी या कम-जरूरी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इसमें आपका काफी धन खर्च होने वाला है। टैरो राशिफल: इस राशि के लोगों के घर पर खुशियों भरा माहौल रहेगा। आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे घर के बच्चे भी काफी उत्साहित होंगे। आप लोग आपस से ढेर सारी बातें करेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को अपने काम से ब्रेक लेने की जरूरत है। आप पिछले कुछ दिनों से काफी काम कर रहे हैं, जिससे आप काफी थके हुए हैं। आपको आराम करने की जरूरत है। आप एकांत में कुछ समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]