दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातक आज के दिन अपने परिवार के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। इस दौरान आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी। इस मुलाकात से आपके प्रियजनों से रिश्ते मजबूत होंगे। आप लोग आपस में ढेर सारी बातें करेंगे। इसके साथ ही किसी शख्स के प्रति आकर्षित भी हो सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आज का दिन प्रेम के लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा है। आज आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। इस दौरान आपकी आपस में ढेर सारी बातें होंगी। इसके अलावा आप दोनों रात में डिनर के लिए बाहर भी जा सकते हैं।

वित्त राशिफल: सिंह राशि के लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आज आपके किसी सामान की चोरी हो सकती है। यदि आपने अपनी कीमती वस्तुओं का बीमा करवा रखा है तो आपको कम नुकसान होगा। इसके अलावा आपको अपने व्यवसाय में कुछ नयापन लाने की जरूरत है। टैरो राशिफल: आज आपकी किसी अजनबी शख्स से मुलाकात होगी। यह शक्स आपको कोई जरूरी सलाह देगा। यह सलाह आपके काफी काम आने वाली है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताएं।

स्वास्थ्य राशिफल: सिंह राशि के लोगों को आज के दिन आराम करने की जरूरत है। आज आपको जोड़ों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नियमीत रूप से व्यायाम करते रहें। इसके साथ ही सुंतलित आहार लें। डॉक्टर के संपर्क में रहें। आप अपनी चिंता छोड़ खुश रहने का प्रयास करें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]