दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों को आज के दिन आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। आज आपको अपने काम दूसरों पर टालने से बचना होगा। ऐसा करना आपको निराश कर सकता है। इसलिए आप कोशिश करें ही खुद ही अपने सारे कामों को निपटा लें। आप अपने कामों को प्राथमिकता के आधार पर चुन सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने दिल की बात किसी को बता सकते हैं। इस दौरान आपको ईमानदारी के साथ अपनी बात रखने की जरूरत है।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए वित्त के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आज आपको व्यवसाय में किसी प्रकार के घाटे का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज आपके व्यवसाय में विस्तार होने के संकेत हैं। व्यवसाय संबंधी कोई नया विचार भी आपको प्रभावित कर सकता है। इस दौरान सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। टैरो राशिफल: आज आपको किसी जरूरी काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी यह यात्रा काफी सफल होने वाली है। इस दौरान आप अपने परिजनों को मिस कर सकते हैं। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ दिनों बाद ही आपकी उनसे मुलाकात होगी।

स्वास्थ्य राशिफल: सिंह राशि के लोगों को आज के दिन डॉक्टर से मुलाकात करने की जरूरत है। आप उनसे दवा और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह ले सकते हैं। इससे आपकी सेहत को काफी फायदा होने वाला है। आपको हर सुबह एक्सरसाइज करने की जरूरत है। इसके अलावा रात में जल्दी सोने की कोशिश करें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]