दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों के घर का माहौल आज के दिन अच्छा रहेगा। आज आपके परिवार के सदस्य अपने मतभेद भूलाकर एकजुट होंगे। इससे आपके परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। इसके साथ ही घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप लोग कहीं घूमने भी जा सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में सोच रहे हों तो इस विचार को त्याग दें। इससे आपके दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ेगा।

वित्त राशिफल: आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको लगेगा कि आय के नए स्रोत पैदा नहीं हो रहे हैं। ऐसे में आपको अपना व्यवसाय बढ़ाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। आप ऐसा करने से पहले अच्छी तरह से रिसर्च कर लें। आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। टैरो राशिफल: आप अकेले ही कहीं घूमने निकल सकते हैं। इस दौरान आपकी की नए लोगों से मुलाकता होगी। उनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा। आपको इनसे कुछ नए विचार भी मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोग आज के दिन अपनी सेहत में सुधार लाने की दिशा में कुछ कदम बढ़ा सकते हैं। यह एक बढ़िया पहल है। आपको ऐसा जरूर करना चाहिए। आपको रात में जल्दी से सो जाने की आदत डालनी होगी। इसके साथ ही सुबह में जल्दी जगकर एक्सरसाइज करने जरूर जाएं।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]