दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों की आज के दिन किसी खास शख्स से मुलाकात होगी। आप उस शख्स से बहुत ही प्रभावित होंगे। वह शख्स आपको कुछ महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। इस सलाह से आपके जीवन में काफी परिवर्तन आएगा। आपका जीवन के प्रति नजरिया बदल सकता है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 83% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने पार्टनर की तारीफ करने की जरूरत है। आपका पार्टनर आपसे कुछ नाराज चल रहा है। ऐसे में आपको उसकी मेहनत और उसके योगदान की तारीफ करनी चाहिए। आपकी तारीफ से उसे खुशी मिलेगी और आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा।
वित्त राशिफल: आज का दिन इस राशि के उन जातकों के लिए अच्छा है जो रसायन के क्षेत्र में काम करते हैं। ऐसे संकेत हैं कि रसायन के क्षेत्र के काम करने वाले लोग आज कुछ नया खोजने में सफलता पाएंगे। इसके साथ ही इस बिजनेस से जुड़े लोगों को भी धनलाभ होगा। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। आप यहां पर किसी अजनबी शख्स से मिलेंगे। उस शख्स की बातों से आप बहुत ही प्रभावित होंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आप कोल्ड के शिकार हो सकते हैं। इसलिए बारिश में भींगने से बचें और ठंडी चीजों का सेवन ना करें। आप घर पर बना हुआ खाना खाएं। बाहर का खाना आपकी तबीयत बिगाड़ सकता है।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]