दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातक आज के दिन अपने भविष्य के बारे में विचार करेंगे। आज आप अपने भविष्य से जुड़ी कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। इन योजनाओं पर चलकर आगे आपको काफी लाभ मिलेगा। इनसे आपके जीवन में नया उत्साह भी पैदा होगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात होगी। उनसे मिलकर आप बहुत ही खुश होंगे। आप दोनों एक साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इससे आप दोनों को ही अच्छा लगेगा और मानसिक तनाव कम होगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को अपनी आर्थिक योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। आप अपना बिजनेस फैलाने के बारे में सोचें। इससे आपको आने वाले दिनों में काफी लाभ मिलेगा। इस कार्य में आपका अनुभव काफी काम आएगा। आप चाहें तो किसी की सलाह भी ले सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक तौर पर काफी सुकून मिलेगा। इस यात्रा से आप ताजा होकर लौटेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे संकेत हैं कि लापरवाही के चलते आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आपको यात्रा करते समय आज के दिन सावधानी बरतनी होगी। आप शराब का सेवन ना करें। और यदि कर भी लें तो इसके बाद गाड़ी ना चलाएं।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]