दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों को लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही पढ़ाई में आपका मन भी खूब लगेगा। परिवार वालों का साथ मिलेगा। अपने करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने की जरूरत है। यदि आप दोनों में किसी बात को लेकर मतभेद हो तो उसे दूर करने का प्रयास कीजिए। यह मनमुटाव आपके रिश्ते के लिए अच्छा नहीं है। आपको अपनी ओर से इस दिशा में पहल करनी होगी।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन खरीददारी करने से बचने की जरूरत है। यदि आपने जमीन-जायदाद खरीदने की योजना बनाई हो तो इसे बाद के लिए टाल दें। आज की खरीददारी आपको हानि पहुंचा सकती है। इसलिए आपको कुछ दिनों तक सही वक्त का इंतजार करना चाहिए। टैरो राशिफल: दंपत्ति जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। आपको इससे बचने की जरूरत है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। यदि घर में कोई बीमार हो तो उसकी देख-रेख के लिए समय निकालें।

स्वास्थ्य राशिफल: सिंह राशि के लोगों को परिवार वालों का साथ मिलेगा। यदि आप बीमार हैं तो परिवार के सदस्य आपकी सेवा के लिए समय निकालेंगे। आपके दोस्त भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप खुद को इस बात के लिए भाग्यशाली महसूस करेंगे कि आपके पास अच्छे दोस्त हैं।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]