दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कुछ कमी आ सकती है। इससे आप कुछ नकारात्मक विचारों से घिर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने आस-पास के लोगों पर भी विश्वास नहीं कर पाएंगे। इससे आप मानसिक रूप से काफी परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको एकांत में समय बिताना होगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर पर शक हो सकता है। आपको ऐसा लगेगा जैसे आपका पार्टनर आपके साथ धोखा कर रहा है। इससे आप काफी परेशान भी सकते हैं। लेकिन केवल शक के आधार पर ऐसा कोई दावा करना ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने पार्टनर में भरोसा जताना होगा।
वित्त राशिफल: आज आप अपने वित्तिय मामलों को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे। आप अपनी आय के स्रोत बढ़ाने का रास्ता निकालेंगे। क्योंकि पिछले दिनों आपके व्यवसाय में विस्तार हुआ है। लेकिन आपको इसका उचित फायदा नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। टैरो राशिफल: आप अपने बच्चों के साथ समय बिताएं। आप उनसे उनकी पढ़ाई-लिखाई और मौज-मस्ती के बारे में बात करें। आप बच्चों के साथ अपने अनुभव भी साझा कर सकते हैं। बेहतर होगा कि बच्चों के साथ बाहर घूमने जाएं।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों का आज खाने-पीने में मन लगेगा। आज आप कुछ नया खाना चाहेंगे। इसके लिए आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं। इस दौरान आपकी पाचन क्रिया ठीक बनी रहेगी। हालांकि आपको अत्यधिक मसालेदार और तला-भूना खाने से बचना होगा। इससे आपका पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]