दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्ते आज मधुर होंगे। परिवार के कुछ सदस्यों के साथ बिगड़े रिश्ते में भी सुधार आएगा। इसके लिए जरूरी है कि परिवार के सभी सदस्य आज एकजुट हों और अपनी-अपनी दिक्कतों पर खुलकर बात करें। इस दौरान घर के बड़े को ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 58% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों को आज अपने पार्टनर के प्रति सहानुभूति दिखाने की जरूरत है। यदि आपके पार्टनर से कुछ गलती हुई हो तो उसे माफ कर दें। आप अपने रिश्ते सुधारने में लगें ना कि बिगाड़ने में।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज अपने व्यवसाय में कुछ हानि का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको इससे विचलित होने की जरूरत है। बल्कि आप निरंतर मेहनत के साथ अपने काम में लगे रहें। जल्द ही आपको अपने व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने वाला है। टैरो राशिफल: इस राशि के विद्यार्थी जातकों को अपनी पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। लेकिन चिंतित ना हों और किसी जानकार की मदद लें। परिवार वालों का साथ मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: सिंह राशि के जातक पिछले कुछ दिनों से दर्द की समस्या से जुझ रहे थे। आज आपको इससे कुछ निजात मिल सकती है। लेकिन आपको अभी भी डॉक्टर से संपर्क में रहने की जरूरत है। डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयों को समय पर लेते रहें। खुश रहने का प्रयास करें।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]