दैनिक राशिफल: सिंह राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यह आपके मेहनत का ही नतीजा है। इसके साथ ही आपको और अधिक पढ़ाई करने की भी जरूरत है। आज आपको शिक्षा को लेकर कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। यह सलाह आपके काफी काम आने वाली है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों का पार्टनर आज उनसे मिलने आ सकता है। आप उससे पिछले काफी समय से नहीं मिले हैं। इस मुलाकात से आप काफी प्रसन्न होंगे। आज आप दोनों एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे।

वित्त राशिफल: सिंह राशि के जातकों को आज के दिन कर्ज लेने से बचने की जरूरत है। इससे आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए यदि आपने कर्ज लेने की योजना बनाई हुई हो तो इसे टाल दें। व्यवसाय में विस्तार के संकेत हैं। इससे भविष्य में आपको लाभ होगा। टैरो राशिफल: घर की साफ-सफाई में मन लगेगा। घर को सजाने के लिए कुछ खरीददारी भी करेंगे। बच्चों के साथ समय बिताएं। उनकी शिक्षा-दीक्षा पर ध्यान दें। परिवार के साथ डिनर पर जाएं। इससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी।

स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको रात में कुछ बुरे सपने भी आ सकते हैं। लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आप खुद को सकारात्मक रखें और चुपचाप अपने काम पर ध्यान दें। गैर-जरूरी विवादों में पड़ने से बचें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]