दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातक आज के दिन कुछ चिंताओं में घिर सकते हैं। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सावधान रहें। आपको नकारात्मक बातें सोचने से बचना होगा। आप विचार करें कि कैसे तत्कालीन समस्याओं से पार पाया जा सकता है। आप प्रयास कीजिए, चिंता नहीं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 58% होगा। लव राशिफल: इस राशि के उन जातकों की तलाश आज पूरी होने वाली है जो लोग पार्टनर की खोज में थे। ऐसे संकेत हैं कि यह शख्स आपको सोशल मीडिया के जरिए मिलेगा। आप उससे मिलकर बहुत ही खुश होंगे। आपको उनसे बात करके बहुत ही अच्छा लगेगा।

वित्त राशिफल: हाल के दिनों में यदि आपने निवेश करने की योजना बनाई हो तो आज उसे मूर्तरूप दे सकते हैं। इस कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है। ऐसे आसार हैं कि आज किया गया निवेश आपको भविष्य में लाभ दिलाएगा। हालांकि निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सारी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। टैरो राशिफल: आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा होगा। आज आप अपने दोस्तों के बीच घिरे रहेंगे। आप सब एकसाथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग खूब मस्ती करने वाले हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन अपनी सेहत के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। आज आप किसी संक्रामक बिमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए खुद का ध्यान रखें और ठंडी चीजों का सेवन ना करें। आपकी लापरवाही के चलते समस्या बढ़ सकती है।