दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों को आज अपने निवास स्थान को लेकर विचार करने की जरूरत है। यदि आप सोच रहे हों कि आपका घर काफी सही जगह पर है तो यह गलत भी हो सकता है। इसके बारे में आपको गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। इस कार्य में आप अपने परिवार के अन्य सदस्यों की राय भी ले सकते हैं। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है पीला और भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: यदि आज के दिन आपका पार्टनर कोई गलती करता है तो इस पर बहुत ज्यादा क्रोधित ना हों। पार्टनर की अनजाने में हुई गलती को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। आप दोनों को एक साथ समय बिताने की जरूरत है। आप दोनों कहीं घूमने जाएं और अपने भविष्य पर विचार करें।

वित्त राशिफल: सिंह राशि के जातकों की आय के स्रोतों में कुछ कमी आ सकती है। आज आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें और आय के नए स्रोत खोजने के बारे में विचार करें। टैरो राशिफल: परिवार में शांति भरा माहौल रहेगा। किसी मेहमान के आने की संभावना है। इससे परिवार में खुशियां भी आएंगी। परिवार के लोग एकजुट होंगे और ढेर सारी बातें की जाएंगी। इस दौरान पुरानी बातों को नजरअंदाज करना ही बेहतर होगा।

स्वास्थ्य राशिफल: सिंह राशि के लोगों को अपनी आंख के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके लिए अपनी आंख का चेक-अप कराना ठीक रहेगा। इसके अलावा परिवार के किसी अन्य सदस्य को भी आंख की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। इसलिए इसके प्रति सावधान रहें। अच्छे डॉक्टर से मिलें और आंख का चेप करवा लें।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]