दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों को आज के दिन अपने दोस्तों और परिजनों से सहयोग मिलेगा। इससे आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। ऐसे में आपको जिनसे मदद मिली हो, उन्हें धन्यवाद बोलना ना भूलें। आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे कि आपके पास अच्छे लोग हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। हालांकि इसके लिए आपको अपने पार्टनर को थोड़ा मनाना पड़ेगा। इस दौरान आप दोनों ढेर सारी मस्ती करेंगे। आप दोनों अपनी यादों को भी साझा करेंगे।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को बचत की आदत डालने की जरूरत है। आपने पिछले दिनों काफी धन खर्च किया है। इससे आपका बजट बिगड़ गया है। इसलिए जरूरी है कि गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी ना करें। इसके साथ ही कर्ज लेने से आपको बचना होगा। टैरो राशिफल: आज आपके पार्टनर की तबीयत कुछ खराब हो सकती है। ऐसे में उन्हें आराम करने की जरूरत पड़ेगी। आपको उनका सहयोग करना चाहिए। आपको घर के कामों में अपना योगदान देना होगा। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों का मोटापा बढ़ता जा रहा है। आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको जिम जाना शुरू कर देना चाहिए। आपकी लापरवाही के चलते मोटापे की समस्या आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने वाली है। इसलिए इसके प्रति सतर्क हो जाएं। आपको अपने खान-पान की आदत में भी बदलाव करने की जरूरत है।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]