दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों की स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। धनप्राप्ति के योग हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। लेकिन खुद को शांत रखने का प्रयास करें। शुभ रंग: हरा और भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आपकी कोई बात पार्टनर को परेशान कर सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज सिंह राशि वालों को प्यार में सफलता मिल सकती है। अपनी बात सोच-समझकर ही शेयर करें।

वित्त राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो जाएगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है। क्या पता दवाइयों का कोई मोटा बिल ही आ पड़े और आपको उसे चुकाना पड़े। लेकिन इससे आप बहुत ज्यादा परेशान ना हों। आने वाले दिनों में आपको धन लाभ मिलने वाला है। टैरो राशिफल: कानूनी मामलों में समस्या आ सकती है। आज आपको कहीं से खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। अनजान लोगों के साथ समय बिता सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: सिंह राशि के जातक आज कुछ आराम महसूस करेंगे। अगर आप अपनी कूलह या कमर की परेशानी से परेशान हैं तो आराम करने से आपको अच्छा महसूस होगा और आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी और दर्द को आराम मिलेगा। इस तरह के दर्द से दूर रहने के लिए आपको योग शुरू करने की जरूरत है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]