दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों का पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। व्यवहारिकता में कमी आएगी। गुस्से पर काबू रखें। मन अशांत रहेगा। आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। इससे आप थोड़ी परेशानी का सामना कर सकते हैं। लेकिन यह आपकी प्रोग्रेस के लिए काफी उचित है। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 81% होगा। लव राशिफल: आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप सफल हो सकती है। प्रेमी से कोई उपहार मिल सकता है। आज पार्टनर आपको प्यार का इजहार कर सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। लव लाइफ में खुशी और तालमेल रहेगा। आज नए रिश्ते में व्यस्त रहेंगे।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों का आज का दिन वित्त के लिहाज से काफी अच्छा है। आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। यह लाभ आपके रुके हुए धन के वापस मिलने से होगा। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। इस धन से आप अपने रुके हो कार्यों को पूरा कर पाएंगे। टैरो राशिफल: विवाह संबंधी मामलों में उलझनें आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। किसी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। इस यात्रा से आप लोगों को काफी सुकून मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। आपका काम में मन लगेगा और घूमने भी जा सकते हैं। यदि रात में दोस्तों के साथ डिनर पर जा रहे हैं तो खान-पान पर ध्यान दें। ज्यादा मीठा खाना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए इससे सावधान रहें।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]