दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातक आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे। आपकी यह व्यस्तता काम की अधिकता की वजह से होगी। आज आप अपने कुछ रुके हुए हुए कार्यों को पूरा करेंगे। इसमें आप दूसरों की मदद भी ले सकते हैं। आपको काम को लेकर किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल है। आज आप अपनी रिलेशनशिप को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप अपने पार्टनर से रिश्ता खत्म करना चाहते हैं तो इसमें जल्दबाजी ना करें।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन वित्त के लिहाज से काफी अच्छा है। आज आप आपको धनलाभ होने वाला है। यह लाभ आपको किसी प्रॉपर्टी में हो सकता है। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। लेकिन ध्यान रहे कि किसी प्रकार के बहकावे में ना आएं और कोई गलत काम ना करें। टैरो राशिफल: आज आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको व्यर्थ की बात पर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपनी समस्या किसी जानकार के समक्ष साझा करें।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसके प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपको संतुलित आहार लेना शुरू कर देना चाहिए। इसके साथ ही रात में नींद पूरी लें और सुबह में जल्दी से जगें। आपको एक्सरसाइज करने के लिए समय निकालने की आवश्यकता है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]