दैनिक राशिफल: आज के दिन आपको अपने दोस्तों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा हो सकता है कि आपका कोई दोस्त आपसे नाराज हो जाए। इसकी वजह जलन भावना भी हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें और बातचीत के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। शुभ रंग: सफेद और भाग्य 71% होगा। लव राशिफल: आज आपकी मुलाकात उस शख्स से हो सकती है जो आपको काफी प्रभावित करने वाला है। आपको उसकी बातें काफी अच्छी लगेंगी और आप उसके साथ समय बिताना चाहेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आगे चलकर वह शख्स आपका जीवन साथी बन जाए। इसलिए इस मौके को ना चूकें।
वित्त राशिफल: आज आपको अपने ऋणों से छुटकारा मिल सकता है। इससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। आपको आपकी पैतृक संपत्ति से भी आर्थिक लाभ मिलने वाला है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी के रूप में भी लाभ का सामना कर सकते हैं। इस तरह से आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। टैरो राशिफल: परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने का जरूरत है। आप अपने क्रोध पर काबू रखें और दूसरों का पक्ष ध्यान से सुनें। ऐसा करने से झगड़ा टाला जा सकता है और संयुक्त रूप से आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: सिंह राशि के जातकों को आज कमर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप अपने बैठने के तरीके पर ध्यान दें। इससे निजात पाने के लिए एक्सरसाइज का सहारा भी लिया जा सकता है। आज आपकी नींद में कुछ खलल पड़ने वाला है। लेकिन परेशान ना हों और खुद को मानसिक रूप से शांत रखने का प्रयास करें। आज आप समय से पानी पिएं।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]