दैनिक राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज ऐसे संकेत हैं कि आपके रुके हुए सरकारी काम पूरे हो जाएंगे। इसमें आपको किसी सत्ताधारी व्यक्ति की मदद मिलेगी। इससे आपकी एक बड़ी मानसिक परेशानी समाप्त हो जाएगी। आप खुद को काफी रिलैक्स फील करेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आज आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। किसी नए शख्स के साथ रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आप दोनों को एक-दूसरे की कंपनी पसंद आएगी।

वित्त राशिफल: आज आपके कार्यस्थल पर आपका काम बढ़ सकता है। इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी प्रतिभा और समझदारी से इन कार्यों को निपटा देंगे। इससे आपके काम की काफी तारीफ की जाएगी। आने वाले दिनों में आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। टैरो राशिफल: अपने पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। आज के दिन उन्हें आराम देने की जरूरत है। आप अपने पार्टनर के लिए समय निकालिए और उनसे बातें कीजिए। यदि तबीयत ज्यादा खराब हो तो डॉक्टर के पास जाने में लापरवाही ना करें। आपका सहयोग आपके रिश्ते को मजबूती देगा।

स्वास्थ्य राशिफल: सिंह राशि के उन जातकों को आज के दिन सावधान रहने की जरूरत है जो ब्लड शुकर की समस्या के शिकार हैं। आज आपका ब्लड शुगर लेवल काफी बढ़ सकता है। इसलिए अपने खान-पान पर ध्यान रखें और दवाइयां समय पर लेते रहें। आपको सुबह जल्दी जगकर पार्क में टहलने जाने की सख्त जरूरत है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]