दैनिक राशिफल: विदेश यात्रा के योग हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है मरून और आपका भाग्य 77 % होगा। टैरो राशिफल: आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। करियर में आ रही परेशानी खत्म हो सकती है। आज आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। खूबसूरत रिश्ते के मजबूत योग बन रहे हैं। बड़ा अवसर मिल सकता है। जल में सिंदूर मिलाकर सूर्य को अर्ध्य दें। लव राशिफल: आज के दिन सोच समझकर अपने जीवन में नई ताकत व स्फूर्ति लाने का प्रयास करें। आज पार्टनर से रोमांस नहीं मिलेगा। रिश्तों में मधुरता लाने के प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आज का दिन लव लाइफ के लिए नार्मल रहेगा। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है लेकिन बाद में माहौल ठीक हो जाएगा।
वित्त राशिफल: आज जो लोग शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। शेयर बाजार में तगड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए अगर आप इस में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो हर पल चौकन्ना रहें। आज आपको शेयर बाजार से अच्छा लाभ मिलेगा। इन पैसों का सही जगह इस्तेमाल करें।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको गले की परेशानी हो सकती है। अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है तो आप डॉक्टर के पास जाएं। आपको ठंडी चीजें खाने से बचना चाहिए। साथ ही गर्म चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। आज माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।