दैनिक राशिफल: धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे।शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 72 % होगा। टैरो राशिफल: आज आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। इसलिए आज किसी महिला मित्र से सावधान रहें। तनाव से बचें। आज आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत पर ध्यान दें। रुके कामों से मानसिक परेशानी बढ़ेगी। हरे रंग का वस्त्र पहनें या हरा रुमाल साथ रखें। लव राशिफल: पार्टनर को खुश करने के लिए उपहार दे सकते हैं। आज के दिन आपकी लव लाइफ में अच्छा तालमेल रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है।
वित्त राशिफल: आज समय आपके साथ है। आपके आर्थिक काम पूरे होंगे। जो लोग अपनी पुरानी कार को बेचना चाहते हैं तो उनको आज उस कार की बढ़िया कीमत मिल सकती है। साथ ही आप नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो आपको सस्ते रुपए या अच्छे ऑफर के साथ गाड़ी मिल सकती है।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए जो लोग नौकरी करते हैं उनको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आज आपकी अधिकारी वर्ग से अनबन हो सकती है। इसलिए अपनी समझ और कूटनीति से अपना काम निकलें।
