दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों का मूड आज के दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप खुद को मानसिक रूप से काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। आपका दोस्तों के साथ समय बिताने का मन करेगा। आप दोस्तों से मिलने उनके घर भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग आपस में ढेर सारी बातें करेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: दांपत्य जीवन में आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। इसके साथ ही सामने वाले पर बिना किसी प्रूफ के इल्जाम ना लगाएं।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को वित्तिय मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आप निवेश करने की सोच रहें हैं तो इसमें जल्दबाजी ना करें। आपको किसी जानकार व्यक्ति से सलाह ले लेनी चाहिए। इसके साथ ही आपको व्यवसाय विस्तार की दिशा में भी कदम बढ़ाना चाहिए। टैरो राशिफल: आज आप अपने बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। यदि कोई बच्चा बीमार हो तो उसे जल्दी से डॉक्टर के पास ले जाएं। इसके साथ ही बच्चों को दोपहर में बाहर ना घूमने दें। ऐसा ना करने पर उनकी तबीयत खराब हो सकती है। आप अपने बच्चों के साथ अपना अनुभव साझा करें।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आप अपनी बीमारी ठीक कराने के लिए आज तरह-तरह के उपाय करेंगे। आपके ये प्रयास आपके काफी काम आएंगे और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आपको अपनी बीमारी के इलाज के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके साथ ही आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]