दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज के दिन अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। इससे आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। आपको काम को लेकर किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने काम में दूसरों की मदद लें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में नयापन लाने की जरूरत है। रोजमर्रा के कामधाम की वजह से आप दोनों काफी ऊब चुके हैं। इसलिए आपको बाहर घुमने जाने की जरूरत है। आप दोनों कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं।
वित्त राशिफल: आज का दिन इस राशि के उन जातकों के लिए अच्छा है जो ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में कार्यरत हैं। ऐसे लोगों को आज धनलाभ होने वाला है। खास बात यह है कि आपने इसकी उम्मीद भी नहीं की हुई थी। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे और यह आपकी मेहनत की ही नतीजा है। टैरो राशिफल: आज आप अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी रुचि का ख्याल रखना चाहिए। आप दूसरों की नकल करने से बचें और अपनी पसंद का क्षेत्र चुनें। इससे आप काफी आसानी से अपने लक्ष्य हासिल कर पाएंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: आपको अत्यधिक मसालेधार चीजें खाने से परहेज करने की जरूरत है। गर्मी को मौसम में इससे आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आज आपको पेट संबंधी कुछ परेशानियों से भी दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें और पानी खूब पिएं।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]