दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन बड़ी राहत मिलने वाली है। ऐसे संकेत हैं कि कानूनी फैसला आपके पक्ष में आने वाला है। जाहिर तौर पर आप इससे बहुत प्रसन्न होंगे। इस दौरान आपकी मदद करने वालों को आप धन्यवाद देना ना भूलें। इस फैसले से आपकी एक मानसिक परेशानी समाप्त हो जाएगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 77% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप अपने पार्टनर को काफी मिस करने वाले हैं। आपका पार्टनर किसी जरूरी काम से शहर से बाहर गया हुआ है। ऐसे में आपको उनकी कमी खलेगी। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आप दोनों की मुलाकात होगी।

वित्त राशिफल: आज के दिन आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करना चाहेंगे। आप कुछ नए तरीकों से अपने काम को बढ़ाना चाहेंगे। इसके लिए आपको अच्छे से रिसर्च कर लेनी चाहिए। आप जल्दबाजी में आकर कोई फैसला ना करें। ऐसे संकेत हैं कि आप ऑनलाइन की दुनिया में कदम बढ़ा सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आपके घर पर खुशियों भरा माहौल रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप लोग एक साथ बैठकर ढेर सारी बातें करेंगे। इससे आपके गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्ते में मजबूती आएगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोग आज के दिन अपनी सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि आपको आज जोड़ों में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टर की दी हई दवाएं समय पर लेना ना भूलें। आपको अपने भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करना चाहिए।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]