दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज के दिन जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। आप अब तक की अपनी सफलताओं पर काफी खुश होंगे। इसके साथ ही आज आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में गतिशीलता आएगी। इस दौरान आपको अपनी रुचियों का ख्याल रखना चाहिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर की किसी आदत से परेशान हो सकते हैं। पार्टनर पर आपको क्रोध भी आ सकता है। लेकिन आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। आप चाहें तो प्रेम पूर्वक अपनी बातें उन तक रख सकते हैं।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको अपने व्यवसाय में धनलाभ होने वाला है। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे और आपको लगेगा कि आपकी मेहनत का फल अब मिल रहा है। इसके साथ ही व्यवसाय में बनी बाधा आज समाप्त हो जाएगी। टैरो राशिफल: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने करियर से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। इस दौरान आपको अपनी रुचि का ख्याल रखना चाहिए। आप दूसरों की नकल करके आगे बढ़ने का प्रयास ना करें।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको पेट संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा हो सकता है कि पाचन तंत्र में कुछ समस्या आ जाए। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। आप घर पर बना खाना ही खाएं और पानी समय-समय पर पीते रहें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]