दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको अपने परिजनों और दोस्तों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस यात्रा का आप भरपूर लुत्फ उठाने वाले हैं। इससे आपका मानसिक तनाव काफी कम हो जाएगा और आप ताजगी लेकर लौटेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 60% है। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर का साथ मिलेगा। आप उसके साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आप दोनों के बीच ढेर सारी बातें होंगी। इससे आपके प्यार में गहराई आएगी। आप दोनों कुछ दिनों बाद घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन काफी मौज-मस्ती करने वाले हैं। आज आप अपने लिए ढेर सारी खरीददारी भी करेंगे। इसमें आपका काफी धन खर्च होने वाला है। इस दौरान आपको गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी करने से बचना चाहिए। ऐसा ना करने पर आपको बाद में पछतावा हो सकता है। टैरो राशिफल: आज आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आपको अपने दोस्तों से मदद भी मिलेगी। आप चाहें तो अपने दोस्तों के साथ किसी नई योजना के बारे में बात कर सकते हैं। इससे आपको उनकी महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज के दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इससे आपका काम करने में काफी मन लगेगा। आप अपने काम को काफी अच्छे से कर भी पाएंगे। हालांकि आपको अपने भोजन पर ध्यान देने की जरूरत है। आप पौष्टिक आहार लेना शुरू करें।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]