दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको पहचान मिलेगी। आपके काम की तारीफ की जाएगी। इससे आप बहुत ही खुश होंगे। इसके साथ ही आपको इस बात पर भरोसा हो जाएगा कि मेहनत का फल जरूर मिलता है। आप अपने लिए नए लक्ष्य भी तय करेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 77% होगा। लव राशिफल: आपको अपने पार्टनर से बहस करने से बचने की जरूरत है। आपको अपने पार्टनर में कमियां निकालनी बंद करनी होगी। आप कोशिश करिए कि कैसे दांपत्य जीवन को मधुर बनाए जा सकता है। ना कि बेकार में बात-बात पर आपस में उलछते रहें।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन आर्थिक मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको किसी जानकार की सलाह की जरूरत पड़ेगी। ध्यान रहे कि आज के दिन आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें। इसके लिए आज का दिन सही नहीं है। टैरो राशिफल: आज आप खुद से खुश रहेंगे। आपको एहसास होगा कि आपने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। हालांकि आपको इससे अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य तय करें और उसे पूरा करने में लग जाएं।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे संकेत हैं कि आज आपको चोट लग सकती है। इसलिए यात्रा करते समय काफी सावधानी बरतें। हालांकि आपको बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। सब ठीक है, बस अपना थोड़ा ख्याल रखें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]