दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन मानसिक रूप से शांत रहने की जरूरत है। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी तरह के विवाद में ना पड़ें। इसके साथ ही आपको क्रोध से भी बचने की जरूरत है। इससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इसलिए खुद को शांत रखें और रिश्ते खराब ना होने दें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आप अपने पार्टनर की किसी हरकत की वजह से क्रोधित भी हो सकते हैं। लेकिन आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। वहीं, सिंगल लोग आज पार्टनर की तलाश में बाहर घूमने जाने वाले हैं।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोग आज अपने व्यवसाय को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान आपको जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप इस पर कई लोगों से अच्छी तरह बातचीत कर लें। यदि व्यवसाय विस्तार के बारे में सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा विचार है। टैरो राशिफल: परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। परिवार के सदस्य आपके विचार का स्वागत करेंगे। हालांकि आपको उनके सुझावों पर भी गौर करने की जरूरत है।
स्वास्थ्य राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा है। आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। आपका काम में मन लगेगा। हालांकि आपको एक्सरसाइज करते रहने की जरूरत है। इसके साथ ही संतुलित आहार लें। गर्मी में अत्यधिक मसालेदार खाने से बचें।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]