दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों का आज के दिन उनके प्रियजनों से विवाद हो सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आप अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें और गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें। यदि किसी मुद्दे को लेकर परेशानी हो तो इसे बातचीत के जरिए हल करने का प्रयास करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों को आज प्रेम के मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। यदि आज आप किसी के साथ रिश्ता बनाने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि सामने वाले शख्स को समझने के लिए थोड़ा समय दें।
वित्त राशिफल: वित्तिय मामलों में इस राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हों तो ऐसा ना करें। आज के दिन किए गए निवेश से आपको धनहानि हो सकती है। आप चाहें तो छोटी राशि शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। लेकिन आपको इसमें भी मनमुताबिक लाभ नहीं मिलने वाला है। टैरो राशिफल: परिवार में बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। दोपहर में उन्हें बाहर ज्यादा देर तक ना घूमने दें। वहीं, यदि घर में कोई बीमार हो तो आज उसकी विशेष देखरेख करने की जरूरत है।
स्वास्थ्य राशिफल: मिथुन राशि के लोगों को आज नकारात्मक सोच से बचने की जरूरत है। इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। इसलिए आप सकारात्मक सोचें और खुश रहने की कोशिश करें। आज आप अपने दोस्तों से मिलने जाएं और उनके साथ जमकर गप लड़ाएं। आप अपनी कोई पसंदीदा फिल्म भी देख सकते हैं।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]