दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज के दिन अपने किसी दोस्त से नाराज हो सकते हैं। आपको लगेगा कि आपके दोस्त ने आपकी मदद नहीं की। इससे आप उस पर क्रोधित भी हो सकते हैं। लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको अपने दोस्त की मजबूरी को भी समझने का प्रयास करना चाहिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पुराने साथी की याद आएगी। आप उसके साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को याद करेंगे। आपको इस बात का एहसास होगा कि वो रिश्ता और वे दिन कितने अच्छे थे। हालांकि बीती बातें सोचकर खुद को निराश करने की जरूरत नहीं है।

वित्त राशिफल: वित्त के नजरिए से आज का दिन इस राशि के उन जातकों के लिए अच्छा है जिनके व्यापार का फैलाव विदेश तक है। आज आपको इसमें भारी लाभ मिलने वाला है। हालांकि आपको इस मौके को भुनाने की कला आनी चाहिए। इस दौरान अपने उत्पाद की गुणवत्ता को बरकरार रखें। टैरो राशिफल: आज आप अकेले में समय बिताना पसंद करेंगे। आप इस दौरान अपने जीवन से जुड़ी तमाम बातों पर विचार करेंगे। आप खुद के द्वारा हासिल की गई सफलताओं पर प्रसन्न होंगे। इसके साथ ही अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी बना सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन संक्रमण से बचकर रहने की जरूरत है। ऐसा ना करने पर आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसके साथ ही आपको अत्यधिक ठंडी चीजों के सेवन से भी दूर रहना चाहिए। इससे आपका गला खराब हो सकता है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]