दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज के दिन अपने दोस्तों से मिलने जाएंगे। इस दौरान आप उनके साथ ढेर सारा हंसी-मजाक करेंगे। इससे आपको मानसिक रूप से बहुत ही शांति मिलेगी। आपके दोस्त आपको कुछ नए विचार भी सुझा सकते हैं। इन विचारों को आपको गंभीरता से लेना चाहिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात होगी। आप उनसे मिलकर बहुत ही खुश होंगे। आपकी यह मुलाकात काफी दिनों के बाद हो रही है। आप दोनों एक-दूसरे के साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इससे आपको काफी सुकून का एहसास होगा।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन अपने घर के लिए खरीददारी करने वाले हैं। आप घर के लिए कुछ सजावटी सामानों की खरीददारी कर सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। हालांकि इस दौरान गैर-जरूरी या कम-जरूरी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इसमें आपका काफी धन खर्च होने वाला है। टैरो राशिफल: इस राशि के लोगों के घर पर खुशियों भरा माहौल रहेगा। आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे घर के बच्चे भी काफी उत्साहित होंगे। आप लोग आपस से ढेर सारी बातें करेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने खान-पान पर सावधानी बरतनी होगी। आप अत्यधिक तली-भूनी चीजों का सेवन ना करें। इससे आपको पेट संबंधी दिक्कत आ सकती है। इसके साथ ही पानी भरपूर मात्रा में पीते रहें और खुश रहने की कोशिश करें।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]