दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज के दिन किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपके रिश्ते दोस्तों और परिवार वालों के साथ बिगड़ सकते हैं। इसलिए आपको आज इससे बचकर रहने की जरूरत है। किसी की गलत बात का आंख मूंदकर विश्वास ना कर लें। बल्कि अपने कॉमन सेंस का भी इस्तेमान करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने होने वाले पार्टनर को लेकर कई सारी बातों पर विचार करेंगे। ऐसे में आपको दूसरों में कमियां निकालने की आदत से बचना होगा। आप अपने लिए वह पार्टनर चुनें, जो आपका सम्मान करता हो। इस कार्य में आपको जल्दबाजी से बचना होगा। और सामने वाले को समझने के लिए समय देना होगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों के लिए वित्त के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको धनलाभ होने की संभावना है। आपका रुका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप चाहें तो इसमें किसी पहुंच वाले व्यक्ति की मदद भी ले सकते हैं। टैरो राशिफल: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिवार वालों के साथ होगी। मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों से प्यार से बात करेंगे। आप दूसरों की गलतियों को भी नजरअंदाज करेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: मिथुन राशि के जातकों की सेहत आज के दिन काफी अच्छी रहेगी। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। काम करने और खेलने में आपका मन लगेगा। सुबह में एक्सरसाइज करना ना भूलें। यदि सुबह में समय ना मिले तो शाम के वक्त भी कसरत कर सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]