दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज के दिन कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। इस वजह से कुछ लोगों के साथ आपकी लड़ाई भी हो सकती है। लेकिन आपको इससे बचना होगा। आप अपनी समझदारी और व्याहारिकता के जरिए इससे बाहर निकल सकते हैं। गलत बातों को इग्नोर करने की कोशिश करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और आपका भाग्य 59% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। आपकी उनसे खूब सारी बातें होंगी। इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज किसी नए क्षेत्र में निवेश करने की सोच सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले आपको अच्छी तरह से रिसर्च कर लेनी चाहिए। आपके द्वारा जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। किसी जानकार की सलाह लेना सही कदम होगा। टैरो राशिफल: आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। आप अपने बच्चों से ढेर सारी बातें करें। आपका साथ और सहयोग पाकर उन्हें काफी खुशी मिलेगी। इसके साथ ही बच्चों के साथ बाहर जाएं और उनके लिए शॉपिंग करें।

स्वास्थ्य राशिफल: यदि आप अपने बढ़ते मोटापे को लेकर परेशान हैं तो उसे कम करने की दिशा में कदम बढ़ाइए। आपको अपने खान-पान में सुधार लाने के साथ ही कसरत करने की भी जरूरत है। रात में जल्दी सो जाएं और सुबह जगकर एक्सरसाइज के लिए जरूर जाएं। इसके अलावा पानी समय-समय पर पीते रहें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]