दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के घर आज खुशियों भरा माहौल रहेगा। आज आपके घर पर किसी सामाजिक समारोह का आयोजन हो सकता है। इस मौके पर आपके घर पर कई लोगों का आगमन होगा। आप लोगों के बीच ढेर सारी बातें होंगी। इससे आप खुद को काफी ताजा महसूस करेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और आपका भाग्य 60% होगा। लव राशिफल: आज आपका पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। यह विवाद आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। इसलिए आप इससे बचने का प्रयास करें। इसके लिए जरूरी है कि अपने पार्टनर को समझने का प्रयास करें और उस पर बेवजह शक ना करें।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन निवेश करने से बचना होगा। ऐसे संकेत हैं कि आज के दिन किया गया निवेश आपको घाटा पहुंचा सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें। यदि करना ही हो तो इस पर रिसर्च काफी अच्छे से कर लें। इसके साथ ही आज आपको जमीन-जायदाद के लेन-देन से दूर रहना होगा। टैरो राशिफल: आज के दिन आप मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। आपको ऐसा लगेगा जैसे आपके रिश्ते बिगड़ रहे हैं और आप उन्हें संभाल नहीं पा रहे हैं। लेकिन आपको इससे बहुत बेचैन होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि रिश्ते आपके अकेले प्रयास से ही ठीक नहीं हो जाएंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपको काम के चक्कर में ही कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकान महसूस करेंगे। ऐसे में आपको आराम करने की जरूरत है। इसके साथ ही अपने खान-पान पर विशेष रूप से सावधानी बरतें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]