दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों का आज के दिन उनके परिजनों के साथ रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति पहले से ही सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। इसके साथ ही दूसरों की गलत बात का जवाब ना दें। आने वाले समय में सब ठीक हो जाएगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपके प्रेम की राह में आने वाली सारी रुकावटें दूर हो जाएंगी। आप जिससे प्रेम करते हैं, आज वो आपको मिल जाएगा। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। आपको इस पल का लुत्फ उठाना चाहिए।

वित्त राशिफल: वित्त के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको धनलाभ होने के संकेत हैं। आपका कोई रुका हुआ धन आपको आज मिल सकता है। या फिर आपके द्वारा दिया गया उधार आज आपको वापस मिल सकता है। इससे आपको काफी प्रसन्नता होगी और इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। टैरो राशिफल: आप अपने पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। आज के दिन उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। आपको आज उन्हें पर्याप्त मात्रा में आराम देना चाहिए। आप घर के कामों में अपना योगदान दे सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आप कुछ छोटी-छोटी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए आपको इससे बचने की जरूरत है। आपको अपने खान-पान में पौष्टिक खाद्य पादार्थों को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही पानी समय से पीते रहें। रात में नींद पूरी लें और एक्सरसाइज के लिए समय जरूर निकालें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]