दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों की आज उनके दोस्तों के साथ कुछ झड़प हो सकती है। इससे आपके रिश्ते बिगड़ने की भी आशंका है। इस स्थिति से बचने का प्रयास करें। यदि आपको लगता है कि इस विवाद के लिए आप जिम्मेदार हैं तो अपनी गलती स्वीकारें। याद रखें कि दोस्तों की नाराजगी से हमें बहुत नुकसान होता है। शुभ रंग: इस राशि के लोगों के लिए आज शुभ रंग है काला और भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहिए। यदि आप किसी की ओर आकर्षित हैं तो उससे मिलने का प्रयास करें। आप उसके साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने जाएं और अपने दिल की बातें शेयर करें।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज नए घर की तलाश करनी शुरू कर देनी चाहिए। इस कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है। यदि आपने घर खरीदने का विचार किया हुआ हो तो आज इसे मूर्त रूप दे सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि आपको आज के दिन इसमें हानि का सामना नहीं करना पड़ेगा। टैरो राशिफल: अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवन और समाज से जुड़ी बातों पर विचार कर सकते हैं। इससे आपको काफी शांति का एहसास होगा। आज दूसरों की मदद करने में आपका मन लगेगा। इससे आपको आंतरिक तौर पर काफी खुशी मिलेगी।

स्वास्थ्य राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार आएगा। आप पिछले कुछ दिनों से सर्दी, जुकाम या सिरदर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे। आज आपको इससे राहत मिलेगी जिससे कि आप काफी प्रसन्न होंगे। आज आपका काम करने में मन लगेगा। और कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]