दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों का आज के दिन दूसरों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। लेकिन आपको इससे बचने की जरूरत है। आप कोशिश करें कि दूसरों की हरकतों को नजरअंदाज कर दिया जाए। इसके अलावा यदि बातचीत के जरिए मसले का हल निकल सके तो बेहतर रहेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और भाग्य 71% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों के लिए प्रेम के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। दूसरी तरफ सिंगल लोगों की मुलाकात आज किसी नए शख्स से हो सकती है, जिसके साथ नजदीकियां बढ़ने के आसार हैं।

वित्त राशिफल: मिथुर राशि के लोगों को आज अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। इससे आप आश्चर्यचकित और प्रसन्न दोनों होंगे। ऐसे संकेत हैं कि आज आपको पैतृक भूमि लाभ मिल सकता है। इससे आप खुद को मानसिक रूप से काफी शांत महसूस करेंगे। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। टैरो राशिफल: आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। यह सलाह आपके जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लाएगी। इससे आपका जीवन के प्रति नजरिया बदल सकता है। हालांकि आपको किसी के बहकावे में आने से बचने की भी जरूरत है।

स्वास्थ्य राशिफल: मिथुन राशि के जातकों की सेहत में आज सुधार आ सकता है। आज आप यह महसूस करेंगे कि आपकी दृढ़ इच्छा आपको बीमारी से उबरने में काम आ रही है। इसके साथ ही डॉक्टर के द्वारा दी गई दवाओं को समय से लेना ना भूलें। अपने खान-पान में उचित परहेज बरतें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]